जलालपुर: तमसा नदी का अचानक जहरीला हुआ पानी, मछलियां तड़पने लगीं, चीनी मिल पर केमिकल युक्त पानी छोड़ने का आरोप
अंबेडकरनगर जनपद के बीचो-बीच से बहने वाली पवित्र तमसा नदी का जल अचानक काला और जहरीला हो गया। जिसके चलते मछलियों सहित नदी के तमाम जीव तड़प उठे।नदी के किनारे के पेड़ पौधे भी सूखने लगे। शुक्रवार को 2 बजे दिन में जलालपुर में नदी के किनारे मरकर तैरती मछलियों को पकड़ने वालों की कतार लगी रही।माना जा रहा है कि मिझौड़ा स्थित चीनी मिल ने केमिकल युक्त पानी छोड़ दिया है।