शाहगंज: बारी गांव में करंट लगने से किशोर की मौत, वह घर में बिजली ठीक कर रहा था
जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि लाल बिहारी का पुत्र राज यादव (14) घर में आई बिजली की खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहा