चंदिया: ग्राम कौड़िया सलैया में धान रोपाई के बीच 12 वर्षीय मासूम को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
ग्राम कौड़िया सलैया निवासी 12 वर्षीय राशि चौधरी, पिता बसोहरी चौधरी, अपने परिवार के साथ खेत में धान रोपाई के काम में लगी थी। इसी दौरान वह खेत में बने कमरे में रखे गेहूं के भूसे से बैलों के लिए चारा निकालने गई। जैसे ही उसने टोकनी में भूसा भरना शुरू किया, भूसे में छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। सांप के डसते ही राशि दर्द से चीखते हुए कमरे से बाहर भागी