टिहरी: नैनबाग में दुबड़ी लोक पर्व की धूम, अपर जिलाधिकारी ने भी लिया हिस्सा
टिहरी गढ़वाल के नैनबाग क्षेत्र के ग्राम मौगी और पाब में दुबड़ी लोक पर्व मनाया गया। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणों के साथ प्रकृति पूजन की परंपरा निभाई।