कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्सला अस्पताल में परिसर में खड़ी बाइक को चोरों ने पलक झपकते ही चुरा लिया और फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।