कानपुर: उम्र कम करने के लिए दी थी दो बार हाईस्कूल की परीक्षा,पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कोतवाली क्षेत्र में पकड़ा गया युवक
कोतवाली क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने अपनी उम्र कम करने के लिए दो बार हाई स्कूल की परीक्षा दी थी।युवक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।युवक का नाम योगेश कुमार सारस्वत है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।