कानपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन डीसीपी वेस्ट ने केंद्रों का किया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिशा—निर्देश दिए
डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। परीक्षा में अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत समस्या ना आए इसकों लेकर पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।