भदेसर: भदेसर उपखंड के गांव लसाडावन में शांतिनाथ जैन मंदिर पर धूमधाम से ध्वजा चढ़ाई, भक्ति और जयकारों से गूंजा गांव का माहौल
मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर के समीप लसाडावन गांव स्थित शांतिनाथ भगवान जैन मंदिर में वैशाख सुदी पंचमी के अवसर पर ध्वजा चढ़ाने का आयोजन हुआ। लाभार्थी बम परिवार की ओर से ध्वजा को बैंड बाजे के साथ मंदिर तक लाया गया। मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर जयकारों के बीच ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और धर्मप्रेमी मौज