पलिया: डागा गांव के युवक ने पीड़ित से वीजा बनवाने के नाम पर ठगे ₹2 लाख, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
मझगईं थाना क्षेत्र में वीजा बनवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम छब्बा पुरवा निवासी सलमान अली ने आरोप लगाया है।कि डागा गांव के रहने वाले आलम ने रूस का वीजा बनवाने का झांसा देकर उससे दो लाख रुपये ले लिए। जहां उक्त आरोपी पीड़ित को ना तो वीजा दे रहा है और ना ही पैसे वापस कर रहा. पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से किया लिखित शिकायत।