मुरादाबाद: थाना मूंढापांडे मे पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल की अचानक मौत पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके परिवार को सौंपा
मूंढापांडे थाने की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) में तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार पुत्र सुखवीर सिंह की रविवार को मौत हो गई। वह 55 वर्ष के थे। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि राज कुमार रेस्ट पर चल रहे थे। वह मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले थे। इनके परिवार में पत्नी का नीलम देवी और बेटा सफल (20) एवं बेटी गुड़िया (22) है।