मुरादाबाद: छजलैट थाना क्षेत्र में खेत में लगे मोटर पंप चुराने वाले शातिर चोरों के गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार एसएसपी ने दी जानकारी
किसानों की ट्यूबवेलों से मोटर तार चोरी करने वाले ग्रुप के चार सदस्य को पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार पुलिस ने उनके कब्जे से मोटर से चोरी किया गया 19 किलो 720 ग्राम मोटे कॉपर का तार और 7 किलो 530 ग्राम पतले कॉपर का तार चार अवैध तमंचे तीन मोबाइल फोन मोटर खोलने की चाबी हथोड़ा टॉर्च 16.800 रूपये दो वाहन सीजशुदा बरामद किए है।