मुरादाबाद: सपा सांसद एसटी हसन ने एग्जिट पोल के नतीजे को लेकर दिया बड़ा बयान
एक्जिट पोल के नतीजों पर मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने एक्जिट पोल को नकारते हुए कहा कि अगर 04 जून को ईमानदारी से गिनती हो गयी और ईवीएम टेम्पर्ड नहीं हुईं तो जीत इंडिया एलायंस की होगी और भारी बहुमत से INDIA गठबंधन सरकार बनायेगा। उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल 2004 में भी गलत साबित हुआ थे।