कोंडागांव: कोंडागांव और केशकाल कॉलेज में छग आइडियाथॉन 2025 के तहत कार्यशाला का आयोजन, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया शुभारंभ
शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव में शुक्रवार की सुबह 11 बजे एवं शासकीय महेश बघेल दंडकारण्य महाविद्यालय केशकाल में दोपहर 2 बजे शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव के संयुक्त तत्वाधान में छग रजत महोत्सव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में स्टार्टअप छत्तीसगढ़ आइडियाथान 2025 कार्यशाला का आयोजन किया गया।