शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय (ASJ-07) ने स्मैक तस्करी के एक मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी इबराम को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।