सफीपुर: सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ और परिजनों पर हमले के मामले में 9 नामजद व 6 अज्ञात पर मामला दर्ज
Safipur, Unnao | Nov 22, 2025 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ के बाद उसके परिजनों पर हमला किया गया। घटना तब हुई जब 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए सई नदी की ओर गई, जहां दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजन आरोपियों के बड़े दादा से शिकायत करने गए, लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे कई लोगों ने परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में किशोरी के माता