सफीपुर: सफीपुर के माँखी थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते परिवार में मारपीट, घायल युवक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
Safipur, Unnao | Nov 20, 2025 सफीपुर के माखी थाना क्षेत्र के भदनी गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर गुरुवार शाम 6 बजे विवाद बढ़ गया। मजदूरी करने वाले गजराज ने अपने पिता से खेत के बंटवारे की बात की, जिस पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गजराज के भाइयों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंची उसकी पत्नी सुनीता को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों को मियागंज