सांगोद: क्षेत्र के बपावर कलां पुलिस का एक्शन, 60 हजार का गांजा और बिना नंबर की बाइक ज़ब्त, आदतन अपराधी को पकड़ा
Sangod, Kota | Jun 29, 2026 सांगोद क्षेत्र के बपावर कलां थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में, सोमवार को दोपहर 2बजे महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज के एक दिवसीय एरिया