कांके: कांके थाना क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2026 कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। रविवार की रात करीब आठ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनीता देवी को प्रतिबंधित नशीली दवाओं, नशीले इंजेक्शन और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया।