बदायूं: बसंत नगर गांव में पानी भरने के विवाद में जेठानी ने देवरानी का दांत से कान काटकर अलग किया
Budaun, Budaun | Jun 8, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बसंतनगर गांव में पानी भरने को लेकर जेठानी और देवरानी में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की जेठानी शोभा ने अपनी देवरानी मधु पत्नी बंटी के दांत से कान काटकर अलग कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं घायल अवस्था में देवरानी कटा हुआ कान लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया।