ग्वालियर गिर्द: मुरैना से शराब लाकर गांव में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा और शराब बरामद
पुरानी छावनी पुलिस ने सैनिक होटल के पास एबी रोड पर शनिवार रात कुलेथ के पप्पू सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से एक्टिवा स्कूटर और शराब की 2 पेटियां मिली है।बरामद शराब की कीमत हजारों रुपए बताई गई है।आबकारी अधिनियम के तहत पप्पू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस अब पप्पू सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पता कर रही है।