फुलवारी: फुलवारी शरीफ में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी, घायल अवस्था में एम्स में भर्ती
Phulwari, Patna | Mar 22, 2025 फुलवारी शरीफ एम्स के नजदीक शुक्रवार की देर शाम प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से नाराज होकर गोली मार दी। गोली प्रेमिका के पैर में लगी और वह घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल स्थिति में प्रेमिका को पटना के एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।