पाली में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान युवक को गोली लगने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि घायल नदीम के पास ही अवैध देशी कट्टा था, जिसका ट्रिगर गलती से दबने पर गोली उसकी जांघ में लग गई। घटना में उसे प्राइवेट पार्ट में भी चोट आई। पुलिस के अनुसार घायल युवक ने शुरुआत में गलत जानकारी देकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की। पूछताछ में उसके दोस्त फरदीन ने पूरी घटना का खुलासा किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर देशी कट्टा बरामद कर लिया गया। मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जबकि अस्पताल में उपचाररत नदीम को छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
Sumerpur, Pali | Jun 28, 2026