घोड़ाडोंगरी: शुद्ध पेयजल टंकी से 24 घंटे बह रहा पानी, टोटी न होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, ज़िम्मेदार बेखबर
भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर क्षेत्र के कई हिस्सों में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर सारणी के शोभापुर कॉलोनी स्थित डब्ल्यूसीएल कार्यालय एवं संजीवनी क्लिनिक के पास स्थापित शुद्ध पेयजल टंकी से लगातार पानी बहने का मामला सामने आया है। टंकी में लगे दो नलों पर टोटी फिट नहीं होने के कारण पानी 24 घंटे लगातार बह रहा है, जिससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में