गोपालगंज: गोपालगंज कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गोपालगंज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में रविवार को दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल "वोर छोड़, गद्दी छोड़" महारैली को सफल बनाना था।