सांगानेर: जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एनजीओ के कर्मचारी को ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान (एसीबी) ने एक स्वयं सेवी संस्था (NGO) के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है। एसीबी टीम ने आरोपी अनंत कुमार को 40 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने परिवादी से अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। जिसकी उसने एसीबी में शिकायत की थी। परिवादी की शिकायत के बाद एसीबी टीम ने उसका सत्यापन कराया।