दतिया नगर: हॉन्गकॉन्ग एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में दतिया की बेटी राधा यादव का चयन
भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा कर्नाटक में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रही है. दतिया की बेटी राधा यादव ने मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की ओर से खेलते हुए 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता जबकि दूसरे स्थान पर स्नेहा खार महाराष्ट्र रही तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की जाह्नवी रही.