ओरमांझी: हेहल के डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद् गठन और अलंकरण समारोह आयोजित
हेहल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे विद्यार्थी परिषद् गठन और अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कक्षा 12 के अर्क राज को हेड बॉय और अक्षरा राज को हेड गर्ल बनाया गया। अन्य पदों पर भी छात्रों का चयन किया गया। समारोह में प्राचार्य बिपिन राय और शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को सैश और बैज देकर शपथ दिलाई।