दरभंगा: सोनकी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार
सोनकी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कांड संख्या-67/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील कुमार (पिता स्वर्गीय गंगा राम), निवासी भरत नगर, थाना बेनिबाग, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया।