सीतामऊ जनपद क्षेत्र के ग्राम बेलारा में श्मशान की बदहाली का मामला सामने आया है। बारिश के बीच टेंट लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। श्मशान की छत से पानी टपकता रहा और परिजन भीगते हुए अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देने को मजबूर हुए। ग्रामीणों ने श्मशान घाट के जीर्णोद्धार और बेहतर व्यवस्था की मांग की है।
#सीतामऊ, #बेलारा, #मंदसौर, #श्मशानघाट, #श्मशान_की_बदहाली, बारिश, ग्रामीणों_की_मांग, मूलभूत_सुविधाएं, मध्यप्रदेश, यशस्वीदुनिया