भुगतान और रॉयल्टी चालान व्यवस्था के विरोध में संवेदकों का धरना, RCD की निविदा का किया बहिष्कार
धनबाद: भुगतान लंबित रहने और रॉयल्टी चालान व्यवस्था में बदलाव के विरोध में सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर संवेदकों ने एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाश रवानी और संचालन रामनरेश सिंह ने किया।
धरना के दौरान संवेदकों ने कहा कि भुगतान नहीं होने से सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी कारण उन्होंने स्वेच्छा से RCD की निविदा प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। वक्ताओं ने मांग की कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पुरानी रॉयल्टी चालान प्रणाली लागू की जाए।
संवेदकों ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में निर्माण सामग्री की उपलब्धता और परिवहन व्यावहारिक नहीं है, जिससे कार्य करना कठिन हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र समाधान नहीं करती है तो मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा।
धरना में बड़ी संख्या में संवेदक मौजूद रहे।