अररिया: अररिया रानीगंज मार्ग में टोल टैक्स के समीप बाइक पर बैठी महिला असंतुलित होकर गिरने से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 22, 2024 अररिया रानीगंज मार्ग में टोल टैक्स के समीप बाइक पर बैठी महिला असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के रेहुआ निवासी दर्शन राम की पत्नी सावित्री देवी बताई जा रही है.