गायघाट: थलवारा पेट्रोल पंप के पास एनएच-27 पर दो कारों की टक्कर, एक कार फरार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के थलवारा पेट्रोल पंप के समीप एनएच 27 पर दो कार की भयानक टक्कर हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। इस घटना में एक कार बीच सड़क पर ही पलट गया। वहीं दूसरे कार मौके सी भागने में सफल रहा। घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार का पीछे से शीशा तोड़कर सवार लोगों को बाहर निकाला।