चैनपुर प्रखंड के कंकारी पंचायत में अबुआ आवास योजना में भारी अनियमित बर्ती गई है। उक्त जानकारी कंकारी पंचायत समिति सदस्य मुन्ना पाल दी। उन्होंने बताया कि पंचायत में अबुआ आवास के योग्य लाभुकों को नाम हटा दिया गया। जबकि सम्पन्न परिवार को लाभ मिल गया है। इस मामले में संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई को लेकर गए उपयुक्त पलामू व मंत्री को भी आवेदन दिए हैं।