कोंडागांव: ग्राम बफना के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात बाइक सवार की हुई मौत, कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बफना के पास आज शुक्रवार रात लगभग 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया ...