हथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब सेवन के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिनेश महतो, पिता ब्रह्मदेव महतो, साकिन बरीरायभान, थाना हथुआ, जिला गोपालगंज के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।