#Aligarhpolice
थाना हरदुआगंज- अवगत कराना है कि कल दिनांक 13.06.2026 को थाना क्षेत्र हरदुआगंज के कस्बे में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी इत्यादि के आधार पर दोनों अभियुक्त गणों की पहचान की गई तथा पीड़ित व्यक्ति से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करके पुलिस बल की दो टीमों को अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।
इन टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए आज दिनांक 14.06.2026 को दोनों ही अभियुक्त गणों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा मय असलहा कारतूसों के गिरफ्तार कर लिया गया है। इन अभियुक्त गणों से गहराई से पूछताछ की जा रही है तथा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए इन दोनों ही व्यक्तियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करके अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा जल्द ही विवेचना का निस्तारण किया जाएगा।
उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी अतरौली श्री राजीव द्विवेदी द्वारा दी गई बाइट-
#UPPolice
@Uppolice