चायल: भरवारी में हरिद्वार गए व्यवसायी के सूने घर में 25 लाख की चोरी, चोरों ने ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेट ली
कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवारी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब मकान मालिक परिवार सहित हरिद्वार दर्शन के लिए गया हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार शाम 5 बजे थाने में शिकायत, शुक्रवार पहुचा पीड़ित,घटना देख रहा गया दंग!