छतरपुर: भरवाडीह में भक्ति की बयार: भव्य कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के भरवाडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भगवान भोले शंकर की विशेष पूजा-अर्चना के साथ 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। आयोजन से पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव एवं नारायण कुमार के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में म