बिलग्राम: हैबतपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हैबतपुर गांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में तीन लोगों की हालत