बाड़मेर: बाड़मेर शहर कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर चोरों ने चार घरों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Barmer, Barmer | Aug 13, 2025 बाड़मेर शहर कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर रात को चोरों ने एक डॉक्टर समेत चार घरों के ताले तोड़ दिए। इस इलाके में बीते तीन दिनों से 7 से ज्यादा घरों में चोरी की वारदातें हो चुकी है। इसके बाद पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे है। सूचना पर बुधवार सुबह 10:00 बजे कोतवाली थाने के एसआई मय पुलिस जाब्ता पहुंचा। वहां पर चोरी स्थल का मौका मुआयना किया।