आज़मगढ़: मुबारकपुर में छत से गिरकर 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में छत पर 40 वर्षीय व्यक्ति अपने परिजनों के साथ सो रहा था। रात में शौच करने के लिए उठा ही था तभी अचानक छत से नीचे गिरने से घायल हो गया था। हालांकि जबतक साथ सोए परिजन उठकर देखते तबतक मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजन उसको सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई।