विदिशा नगर: दुर्गा नगर चौराहे पर बुलेरो और बाइक की टक्कर, युवक घायल
शहर के दुर्गा नगर चौराहे पर बुधवार रात करीब 12 बजे बुलेरो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार जारी है।हादसा इतना तेज था कि बाइक और बुलेरो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।