गरौठा: गुरसरांय क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला, बैंक खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये, पीड़ित परिवार परेशान, पुलिस जांच में जुटी
झांसी के गुरसरांय क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। ग्राम सड़सेंडा निवासी संजय खरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार को कुछ दिनों बाद खाते से रकम गायब होने की जानकारी हुई। मामले में साइबर सेल ने जांच शुरू कर संबंधित बैंक से जानकारी मांगी है।