मुरैना नगर: छात्रावास अधीक्षक की चाल उजागर, पत्नी-बहू के वोट दो जगह बढ़वाने पर कोतवाली थाने में FIR दर्ज
मुरैना में शासकीय छात्रावास अधीक्षक जितेंद्र खरे पर पत्नी और बहू के वोट दो जगह बढ़वाने का मामला सामने आया है। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद ग्रामीण तहसील के निर्वाचन कर्मचारी ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोप है कि गांव पिलुआ के साथ मुरैना शहर की मतदाता सूची में भी वोट जुड़वाए गए। कोतवाली थाना प्रभारी ने शनिवार शाम कार्रवाई की पुष्टि की।