कोलायत: भामटसर हत्याकांड में कार्रवाई की मांग तेज, नायक समाज ने कोलायत एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग की
भामटसर के पास हाल ही में हुई मारपीट की घटना, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, को लेकर नायक समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाज के सैकड़ों लोग संगठित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान माहौल गंभीर रहा। सीओ से भी मुलाक़ात की।