महाराजगंज: भवानीगढ़ में घर के पास खेल रहे बालक को सर्प ने डसा, गंभीर हालत में परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
30 मई शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे शिवगढ़ सीएचसी में 9 वर्षीय बालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिसे सर्व ने डस लिया है। जानकारी प्राप्त हुई कि बालक अपने अन्य बच्चों के साथ घर के पास स्थित एक मैदान में खेल रहा था। तभी किसी सर्प ने उसे डस लिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में इलाज किया गया।