बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में मोहल्ले के बीच कचरे की डंपिंग, निवासियों ने एसडीएम और कार्यपालक पदाधिकारी से की शिकायत
बिक्रमगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में मोहल्ले के बीच शहर का कचरा डंप किया जा रहा है। इससे निकलने वाली दुर्गंध और विषाणुओं से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने बिक्रमगंज के एसडीएम और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है।