महसी: उदारपुरवा में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठकपुरवा ग्राम पंचायत के उदारपुरवा गांव निवासी राम प्रवेश यादव ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे युवक की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मृतक के पिता परिक्रमा ने थाने पर सूचना देते हुए बताया कि मेरा 28 वर्षीय बेटा कुछ पारिवारिक विवाद को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे उनकी मृत्यु हो गई है।