रानीगंज थानाक्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हसनपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।