अमृतपुर: राजेपुर पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी टैक्टर ट्राली पलटी, बाल बाल बचा चालक
तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार दोपहर थाना राजेपुर क्षेत्र में राजेपुर पेट्रोल पंप के पास गन्ना लदी टैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।टैक्टर चला रहे ग्राम रोशन नगला निवासी चालक चांद मियां उर्फ मिसिर खान ने कूद कर किसी तरह से जान बचाई।ट्रक की टक्कर से टैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।वही ट्राली भी पलट गई।गनीमत रही की बड़ा हादसा नहीं हुआ।थाना अध्यक्ष राजेपुर ने बताया की मामला संज्ञान में है।